गोरखपुर
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के खड़खड़िया पुल से युवक द्वारा लगाए गए छलांग एवं मिले शव की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते शुक्रवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के कानापार निवासी राजन पासवान (22) पुत्र गणेश पासवान ने अज्ञात कारणों से खड़खड़िया पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दिया और लापता हो गया था।

शुक्रवार की शाम से ही राजन की तालाश करने में स्थानीय लोगों के साथ-साथ शनिवार को एसडीआरएफ टीम भी जुट गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार आज रविवार को राजन का शव राप्ती नदी में ही उतराता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने युवक को बाहर निकाला।
परिजनों ने जैसे ही मृतक राजन को देखा तो उनकी आंखों फटी की फटी रह गई और रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो बेहद परेशान करने वाले हैं। किसी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। pic.twitter.com/rzOsqRD6zm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2025


















