धानी के खड़खड़िया पुल से राप्ती नदी में युवक ने शुक्रवार को लगाया था छलांग, जानें आज शाम तक का ताजा अपडेट्स

धानी

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़िया पुल से शुक्रवार की शाम एक युवक अज्ञात कारणों से छलांग लगा दिया और शुक्रवार की खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार की खोजबीन में क्या कुछ पता चला? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते शुक्रवार की शाम धानी के खड़खड़िया राप्ती नदी पुल से एक 22 वर्षीय राजन नाम का युवक छलांग लगा लिया और लापता हो गया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

युवक ने अज्ञात कारणों से पुल से छलांग लगा दी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम राप्ती नदी में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। गोताखोरों की मदद से नदी के चप्पे-चप्पे की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में SDRF की टीम का पूरा सहयोग कर रहे हैं। वे नदी के किनारे और आस-पास के इलाकों में युवक की तलाश में मदद कर रहे हैं। फिलहाल शनिवार की शाम तक खोजबीन में युवक का कोई पता नहीं चल सका है। SDRF की टीमें खोजबीन करने में कड़ी मशक्कत कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.