बलरामपुर:सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक व कुक को क्षेत्राधिकारी द्वारा दी गई विदाई

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस लाइन में आज दो वरिष्ठ कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर पुलिस लाइन में आज दो वरिष्ठ कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सूर्यमणि दूवे और कुक मेहीलाल ने अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य किया और अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

इस विशेष अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइंस/ललिया, ज्योति श्री ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक श्री सूर्यमणि दूवे और कुक मेहीलाल को उपहार प्रदान कर उन्हें विदा किया और उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक  बिहारी सिंह यादव और अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

 

 

Voice Of News 24