बलरामपुर
बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 15 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कार्यालय में साफ-सफाई की कमी
कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। डीएम ने कार्यालय में उचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत के भी आदेश दिए।
पटलों के कार्यों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया और उपस्थिति पंजिका की जांच की। उन्होंने शिक्षकों के अवकाश और सीसीएल की ऑनलाइन स्वीकृति प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी ली। इन मामलों के निर्धारित समय में निपटारे के निर्देश दिए।
समय पर कार्यालय आने की चेतावनी
डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें। उन्होंने जनता की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम के इस सख्त रवैये से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















