महराजगंज
महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में हुई मारपीट एवं मामले में पुलिस द्वारा दिखाए गए तत्परता के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली से ही सटे बायपास के रास्ते यात्रियों से भरी बस वापस अपने घर की तरफ आ रही थी। तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर धुंआधार ईट पत्थर से हमला करने लगे। जिसमें कुछ यात्रियों को चोट भी लगने की खबर सामने आई है। इस दौरान बस की स्थिति बिगड़ गई और उसमें लगे सामान चकनाचूर हो गए। राहत की बात ये है कि इस घटनाक्रम में यात्रियों को मामूली चोटे आई है। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक यात्री बीते बुधवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पशुपति नाथ मंदिर से दर्शन करके घर वापस आ रहे थे।
पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए अगले दिन (गुरुवार) 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया और अन्य लोगों के तालाश में जुट गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















