बलरामपुर:बाइक और कार की हुई टक्कर दो युवक गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर-बहराइच नेशनल हाईवे-730 पर  शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। ऐलहवा मोड़ के पास तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर-बहराइच नेशनल हाईवे-730 पर  शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। ऐलहवा मोड़ के पास तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

घायलों में बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के हथमरवा गांव निवासी 25 वर्षीय जिया पुत्र सलाहुद्दीन और 22 वर्षीय आरिफ पुत्र अलाउद्दीन शामिल हैं। दोनों युवक बुधवार शाम चार बजे बाइक से बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन असंतुलित होकर उनकी बाइक से टकरा गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी इकौना लाया गया। बाइक चालक जिया की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बहराइच ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, आरिफ को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]