सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने आज नौगढ़ विकास खंड के पंचायत भवन महदेवा खुर्द में आयोजित ब्लॉक हेल्थ न्यूट्रिशन डे (बीएचएनडी) दिवस का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने आज नौगढ़ विकास खंड के पंचायत भवन महदेवा खुर्द में आयोजित ब्लॉक हेल्थ न्यूट्रिशन डे (बीएचएनडी) दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण संबंधी गतिविधियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण में पाया गया कि सात गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना बाकी है। इनमें से तीन महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर भी कम पाया गया।
अधिकारियों ने ड्यू लिस्ट और एचआरपी रजिस्टर की जांच की। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच से संबंधित रजिस्टर भी देखे गए। कमियों को देखते हुए डीएम ने सीएचओ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि बीएचएनडी दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















