संतकबीरनगर में मदरसा संचालन को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, जानें परिजनों ने शव को पीएम कराने से क्यों रोका?

संतकबीरनगर

जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में मदरसा संचालन को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गणसरपार के पास मंगलवार दोपहर को मदरसा संचालन के संबंध में चल रहे विवाद मामले में एक युवक की हत्या कर दी गई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान भटपुरवा निवासी 28 वर्षीय हसीम अमानुल्लाह खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। स्थानीय लोग घायल हसीम को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजन बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलीस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

Voice Of News 24