अब्दुल्ला आजम 17 महीने बाद जेल से रिहा, समर्थकों में खुशी की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे, अब्दुल्ला आजम, आज करीब 17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

Abdullah Azam:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे, अब्दुल्ला आजम, आज करीब 17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही थी। मंगलवार को करीब 11 बजे, अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा हो गए।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी थी, लेकिन रामपुर कोर्ट में उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति का मामला चल रहा था, जिससे उनकी रिहाई अटकी हुई थी। रामपुर पुलिस ने उनके खिलाफ दो नई धाराएं जोड़ने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की अपील को खारिज कर दिया और अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी।

इससे अब्दुल्ला आजम के लिए बड़ी राहत मिली है, क्योंकि 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य मामलों में 7 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद वे जेल भेजे गए थे। अब जमानत मिलने के बाद उनका जेल से बाहर आना संभव हुआ।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]