महराजगंज
महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर रायपुर के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हालांकि, इस हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर रायपुर के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हालांकि, इस हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार, निचलौल से सिसवा मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रायपुर में आज सुबह करीब 5:00 बजे एक क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गाड़ी के पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसकी स्थिति देखकर आस-पास के लोग सहम गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के सामने के हिस्से में काफी नुकसान हुआ है।गनीमत यह रही कि इस हादसे में वाहन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक को बाहर निकालने में मदद की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















