सिद्धार्थनगर:बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द बनेगा सीएचसी, 50 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बदलने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बदलने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। तहसील प्रशासन ने सीएचसी निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा बढ़नी में सीएचसी के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बढ़नी में 50 बेड के अस्पताल की मांग उठाई थी। उनके प्रयासों के बाद अब सीएचसी अपग्रेड के लिए बजट का इंतजार है।

बढ़नी ब्लॉक की 77 ग्राम पंचायतों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी जनपद बलरामपुर से भी मरीज बढ़नी पीएचसी पहुंचते हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए बने अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। सीएचसी बनने के बाद यहां की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

वर्तमान में पीएचसी में रोजाना लगभग 100 मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां नार्मल डिलीवरी के अलावा आकस्मिक मरीज भी नहीं देखे जाते, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में चार चिकित्सक हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर केवल पैथोलॉजी लैब ही है। न तो एक्स-रे मशीन और न कोई अन्य उपकरण उपलब्ध है। सीएचसी बनने के बाद सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।लोगों का कहना है कि सुविधा के नाम पर केवल पैथोलॉजी लैब ही है, न तो एक्स-रे मशीन और न कोई अन्य उपकरण उपलब्ध है। लोगोंराहुल सिंह, एसडीएम, शोहरतगढ़ ने जानकारी दी सीएचसी के लिए जरूरी भूमि पीएचसी बढ़नी के पास ही मिल गई है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

डीएम ने विगत दिनों अवगत कराया है कि पीएचसी के पीछे ही सीएचसी निर्माण के लिए आवश्यक भूमि मिल गई है। शीघ्र ही शासन से बजट भी जारी हो जाएगा और सीएचसी का निर्माण शुरू हो जाएगा। विनय वर्मा, विधायक

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.