महराजगंज
महारताजगंज के इटहियांं में पंचमुखी शिव मंदिर के महाशिवरात्रि पर्व के मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जो 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महारताजगंज के इटहियांं में पंचमुखी शिव मंदिर के महाशिवरात्रि पर्व के मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जो 26 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व।इस बार मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं, जैसे सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, मिठाइयां, फल-फूल इत्यादि। मंदिर समिति के कार्यकर्ता मुन्ना गिरी की अगुवाई में मंदिर परिसर की सफाई की गई है।
महाशिवरात्रि के इस अवसर पर श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिहाज से, मंदिर आने वाले प्रमुख 10 मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे, और मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस और अन्य सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित किया गया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















