सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज में अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में शुक्रवार को वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में शुक्रवार को वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन और आदर्श बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च तहसील परिसर से लेकर मंदिर चौराहे तक गया, जहां वकीलों ने ‘काला कानून वापस लो’ और ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी डॉ. संजीव दीक्षित को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि यह बिल अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। दोनों नेताओं ने बताया कि अधिनियम की धारा 35(ए) और अनुच्छेद 21 का उद्देश्य वकीलों की आवाज को दबाना है, जो पूरी तरह से असंवैधानिक है।

वहीं, शैलेंद्र रावत, शिवशंकर चतुर्वेदी, राकेश श्रीवास्तव समेत अन्य वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में आंदोलन की एक बड़ी रणनीति बनाई जाएगी। वकीलों ने सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस बिल को वापस ले और अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करे।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]