महराजगंज : महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर पुलिस सख्त, हवालात में कर दी खड़ी, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हो जाएं सतर्क

महराजगंज

कुंभ स्नान पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति महराजगंज जिले के सोनौली में गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कुंभ स्नान को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा था।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनौली थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज के स्थानीय नेता पप्पू खान ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को साझा किया, जिसके बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर लोगों को हिदायत दी है।

 

Voice Of News 24