सिद्धार्थनगर:कपिलवस्तु नगर पंचायत में ईओ की कुर्सी पर अज्ञात युवक का वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु नगर पंचायत में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु नगर पंचायत में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अज्ञात युवक नगर पंचायत के ईओ की कुर्सी पर बैठकर फाइल साइन करता हुआ नजर आ रहा है।

 

वायरल वीडियो में अज्ञात युवक ईओ की कुर्सी पर आराम से बैठा है और फाइलों पर साइन कर रहा है। वीडियो में ईओ नवीन कुमार का नेम प्लेट भी दिखाई दे रहा है। युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर रील बनाकर खुद ही वायरल किया है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]