महाराजगंज
महाराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) से जुड़ी मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) से जुड़ी मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों या निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शासन ने 39 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए ठूठीबारी, चौक और परतावल सीएचसी पर डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित करने की अनुमति दी है।
इस कदम से इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मुहैया होगी, जिससे मरीजों को त्वरित और सटीक परिणाम मिल सकेंगे। अब उन्हें जिला अस्पताल या निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च की बचत होगी।
जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि मशीनें आ चुकी हैं और इन्हें जल्द ही स्थापित कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















