दर्दनाक सड़क हादसा:खड़े ट्रक में पीछे से घुसी स्कूटी, मौके पर स्कूटी सवार की मौत ,परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक स्कूटी सवार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी पत्नी व बच्चे भी घायल हो गए।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के परश्सा डिवाइस गांव निवासी मकसूद आलम (50) पुत्र मकबूल आलम अपनी पत्नी सालेहा खातून और दो बच्चों के साथ स्कूटी से भड़रिया की तरफ रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी मिश्रौलिया मस्जिद के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी स्कूटी पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकसूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में मकसूद आलम की पत्नी सालेहा खातून और उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। हालांकि, उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें सीएचसी बेंवा से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दिव्यांग मकसूद आलम की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

Voice Of News 24