सिद्धार्थनगर:सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का रखा प्रस्ताव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री ने बढ़नी बाजार के फोरलेन बाईपास ओवरब्रिज को मंजूरी दे दी है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सांसद ने 9 किलोमीटर लंबे भड़रिया से बढ़नी चाफा मार्ग के नवनिर्माण का प्रस्ताव दिया, क्योंकि इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। यह प्रस्ताव पहले ही प्रमुख अभियंता विकास लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश को भेजा जा चुका है।

इसके अलावा, सांसद ने भनवापुर से बेवा चौराहे तक 15 किलोमीटर लंबे मार्ग की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, और इसका एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग के लखनऊ कार्यालय में भेजा जा चुका है।

सांसद ने नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले डुमरियागंज से देबरुआ मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी की, ताकि यह सड़क 7 मीटर से बढ़कर 10 मीटर चौड़ी हो सके। इससे जाम की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम होगा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.