सिद्धार्थनगर:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने नवागत बीईओ ओमप्रकाश मिश्र का किया स्वागत

सिद्धार्थनगर

 बीआरसी उसका बाजार में नवागत बीईओ ओमप्रकाश मिश्र का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 बीआरसी उसका बाजार में नवागत बीईओ ओमप्रकाश मिश्र का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डायरी एवं बुके भेंटकर स्वागत किया।

संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शिक्षकों के सेवा पुस्तिका को अद्यतन पूर्ण करने के लिए कहा। नॉमिनी का विकल्प भी सेवा पुस्तिका में अंकित करने के लिए कहा।

पदाधिकारियों से बातचीत में बीईओ ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। ब्लॉक को निपुण बनाने में शिक्षकों से सहयोग करने की अपेक्षा की है।

इस दौरान अभिषेक मिश्रा, अमित पाण्डेय, रामसेवक गुप्ता, अजीजुर्रहमान, राघवेंद्र त्रिपाठी, श्यामसुंदर यादव, अखिलेश यादव, बालजी गोस्वामी, बृहस्पति पाण्डेय, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]