रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला,साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बन गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई। इसके बाद, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली।

मंत्रिमंडल के इस गठन में विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जो पार्टी की रणनीतिक दृष्टि को दर्शाता है। मंत्रियों की शपथ के साथ ही दिल्ली में बीजेपी सरकार के नए मंत्रिमंडल की शुरुआत हो गई है।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]