सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जनपद के समस्त थानों के 01-01 पुलिसकर्मियों को सर्विलांस के कार्य हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
प्रशिक्षण का आयोजन
यह प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर के बुद्धा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को सर्विलांस की आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के उपयोग में दक्ष बनाना है, ताकि वे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















