महराजगंज कारागार में ही कैदी करेंगे कुंभ स्नान, बोलेंगे हर हर गंगे, संगम तट से मंगाया गया जल!

महराजगंज

महराजगंज जेल में बंद कैदियों के लिए महाकुंभ के दृष्टिगत किया जा रहा खास इंतेजाम, जेल में ही कैदी संगम की जल से करेंगे स्नान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाकुंभ में एक तरफ जहां करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा जेल में बंद कैदियों के लिए दिल को प्रसन्न कर देने वाला आदेश जारी किया गया है।
जेल में बंद सभी कैदियों को प्रयागराज संगम तट की जल से स्नान कराने का विशेष इंतेज़ाम किया जा रहा है।
ऐसे में महराजगंज जिला कारागार में कैद 52 महिला बंदी समेत 781 कैदियों के लिए 21 फरवरी को जेल परिसर में एक विशेष कुंड में संगम तट से लाया गया 5 लीटर पवित्र जल को मंत्रोपचार कर रखा जायेगा और सभी कैदियों को जेल में ही स्नान कराया जायेगा। इतना ही नहीं इस दिन सभी कैदी भक्ति के रंग में रमकर भजन-कीर्तन करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
शासन के इस पहल से सभी कैदियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]