महराजगंज
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क पर सूट हुआ फिल्म, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि के सरेराह मारपीट का विडीयो वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क पर ही फिल्म सूटिंग जैसा मंज़र सामने आया है। बीच सड़क पर ही मारपीट का विडीयो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक वायरल विडीयो में परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सड़कों पर उतर कर सरेराह मारपीट करने लगे और उनकी यह हरकतें पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की भनक जैसे ही पुलिस को लगी, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कई लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
महराजगंज जिले के श्याम देउरवां थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें जमकर मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/iZjvQbvJQO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2025


















