बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर वीरपुर और दौलतनगर गांव के बीच बुधवार रात करीब 11 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली अंतर्गत अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर वीरपुर और दौलतनगर गांव के बीच बुधवार रात करीब 11 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर दौलतनगर निवासी लाखन सिंह व साहब सिंह हलवाई समेत भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन बुलाई और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन तोड़कर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में एक (RJ 02 GB 5886) अलीगढ़ से अनूपशहर की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक (RJ 11 BC 7145) विपरीत दिशा से आ रहा था।
गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर खड़े रहे, जिससे कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












