स्पोर्ट्स डेस्क
पाकिस्तान में 29 साल के बाद आईसीसी इवेंट की वापसी हुई है. वहीं 8 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पाकिस्तान में 29 साल के बाद आईसीसी इवेंट की वापसी हुई है. वहीं 8 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है. इसका पहला मैच मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. 19 फरवरी को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम ट्राई सीरीज में दो बार पाकिस्तान को हराकर आ रही है. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी यह टीम पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारी है. ऐसे में वह जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के इरादे से उतरेगी.
फिलहाल न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन पाकिस्तान अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर उलटफेर कर सकती है. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
पाकिस्तान
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सउद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आघा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी.
न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, विल ओ रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी.
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















