सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी ने एक किशोरी को मानव तस्करी के आरोप में बचाया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

शोहरतगढ़ : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी ने एक किशोरी को मानव तस्करी के आरोप में बचाया और तस्करी के प्रयास में शामिल ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

\एसएसबी की 50वीं बटालियन के जवानों ने बढ़नी कस्बे की मुख्य चेक पोस्ट पर नेपाल से अकेले आ रही एक लड़की को रोका। पूछताछ में पता चला कि किशोरी उत्तराखंड के धारचूला से नेपाल के चोरमारी में अपने मामा के घर आई थी। मामी से विवाद के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। वह एक होटल में रुकी थी, जहाँ पर एक ट्रक चालक ने उसे महेंद्रनगर जाने का झांसा देकर अपने ट्रक में बिठा लिया।

नेपाल के कृष्णानगर भंसार के पास ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी रोककर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। किशोरी वहां से भागकर भारत आ गई।कुछ समय बाद जब ट्रक चालक बॉर्डर की ओर आया, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपनी पहचान कमलेश पुत्र इनाम सिंह, निवासी नगला कमरिया, थाना ओछा, मैनपुरी के रूप में बताई।एसएसबी के जवानों ने किशोरी और आरोपी को एएचटीयू टीम सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी को उचित आश्रय में भेजा गया है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *