महराजगंज:नौतनवा में गौशाला की भूमि पर कब्जे का प्रयास,समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा में हिंदू धर्म गौशाला समिति ने भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का विरोध किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के नौतनवा में हिंदू धर्म गौशाला समिति ने भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का विरोध किया है। समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थ नगर स्थित हिंदू गौशाला में पोखरा, वृद्धाश्रम और गेट है। इसकी देखभाल कमेटी के सदस्य और हिंदू समाज के लोग करते हैं। समिति का आरोप है कि कुछ भूमाफिया और नगर पालिका प्रशासन बार-बार गौशाला की भूमि की पैमाइश कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

कुछ भूमाफिया और नगर पालिका प्रशासन बार-बार गौशाला की भूमि की पैमाइश कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।तहसील प्रशासन राजनैतिक दबाव में गौशाला की भूमि पर हस्तक्षेप कर रहा है।प्रशासन अपने अनधिकृत हस्तक्षेप से कमेटी को डराने का प्रयास कर रहा है।संरक्षक राधेश्याम सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार राना, ओम प्रकाश वर्मा, राकेश पांडेय, संजय और राजाराम जयसवाल मौजूद थे।

 

Voice Of News 24