सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, का किया गया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड खुनियाव के ग्राम पंचायत लटेरा में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड खुनियाव के ग्राम पंचायत लटेरा में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई गंभीर खामियां पाईं।

जिलाधिकारी ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर और उठान रजिस्टर का मिलान किया। इस दौरान उन्हें वितरण रजिस्टर गायब मिला। इस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि तुरंत वितरण रजिस्टर बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न का वितरण समय पर और सही मात्रा में होना चाहिए। किसी भी तरह की घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खाद्यान्न वितरण की नियमित रूप से जांच करें और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें।

 

 

Voice Of News 24