महराजगंज:नहर पर जमा सिल्ट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बेपरवाह स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

महराजगंज

महराजगंज के परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी गांव में स्थित नहर पर जमा सिल्ट के कारण स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी गांव में स्थित नहर पर जमा सिल्ट के कारण स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नहर पर जमे सिल्ट के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए यह समस्या और गंभीर है, क्योंकि उन्हें स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सिल्ट जमने से नहर पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

 https://www.youtube.com/watch?v=GCqgrFJAwEA

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में सिंचाई विभाग को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिंचाई विभाग की इस लापरवाही के कारण लोगों में रोष है।

लोगों की मांग

स्थानीय लोग सिंचाई विभाग से मांग कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें और नहर से सिल्ट हटाने का काम करवाएं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.