लोटन:अल्ट्रासाउंड सेंटर कर्मचारी के वायरल वीडियो के बाद सीएमओ के आदेश पर जांच करने पहुंची तीन सदस्सीय टीम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का 11 फरवरी को एक वायरल हुए विडियो के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के लोटन कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का 11 फरवरी को एक वायरल हुए विडियो के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इस क्रम में कल शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की ।

 

जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजकुमार मौर्य के नाम से लाइसेंस था, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। सेंटर के संचालक सुरेश चंद दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। वायरल वीडियो में लगे आरोपों को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी ने खारिज किया, लेकिन जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं।

जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। यह मामला स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर सवाल खड़े करता है।

 

यह मामला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे सेंटर बिना किसी रुकावट के कैसे चल रहे थे? क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले में मिलीभगत कर रहे थे?इस मामले से यह साफ हो गया है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अवैध सेंटरों पर लगाम लगाने के लिए और अधिक सख्त कदम उठाने होंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.