महाराजगंज में सनसनी: नई नवेली दुल्हन लाखों का जेवर लेकर फरार

महाराजगंज

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के कुछ दिनों बाद ही रफूचक्कर हुई दुल्हन, पुलिस कर रही है तलाश, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी में चढ़ाए गए लाखों के जेवर और नकदी लेकर अपने एक साथी के साथ फरार हो गई है।

घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बाल्डीहा गांव निवासी दीपक गुप्ता की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा से हुई थी। 7 फरवरी को धूमधाम से शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

दुल्हन ने शादी में चढ़ाए गए लाखों के जेवर और अपनी ननद के जेवर भी साथ ले लिए। जब परिवार के लोगों ने दुल्हन को ढूंढना शुरू किया तो वह घर से गायब थी।

पीड़ित युवक दीपक गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम दुल्हन और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग इस घटना पर हैरान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]