सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के कठेला थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के कठेला थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को परसा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी महताब, जो इटवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, पर मुकदमा संख्या 20/2025 के तहत धारा 69/351(3)/333 बी.एन.एस. और 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने एक महिला से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
थानाध्यक्ष सभाशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक Vivo मोबाइल फोन (मॉडल S-29) भी बरामद किया गया है।क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ बृजेश वर्मा ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















