महराजगंज:अज्ञात कारणों से रुई और गद्दे की दुकान में लगी आग ,दुकान जलकर राख

महराजगंज

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर स्थित एक रुई और गद्दे की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर स्थित एक रुई और गद्दे की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

दुकान के मालिक रामचंद्र गौड़ ने बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी है। दुकान में रखी गई करीब 3.5 लाख रुपये की रुई और 18 हजार रुपये की नकदी जलकर खाक हो गई।

 

 

ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय चौकी के पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। दुकान मालिक रामचंद्र गौड़ का कहना है कि इस घटना से उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजरेगा।

 

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]