सिद्धार्थनगर :अंग्रेजी काल का रेलवे पुल हुआ पुनर्जीवित, नगर पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उसका में अंग्रेजों के समय से मौजूद एक ऐतिहासिक रेलवे पुल जिस पे पहले छोटी रेल लाइन की रेल दौड़ा करती थी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के उसका में अंग्रेजों के समय से मौजूद एक ऐतिहासिक रेलवे पुल जिस पे पहले छोटी रेल लाइन की रेल दौड़ा करती थी कल उसको नए रूप में जनता के लिए खोल दिया गया है।बताते चले की बुधवार की देर शाम को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने एक सादे समारोह में इस पुल का उद्घाटन किया।

यह पुल स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लगभग सौ गांवों के हजारों नागरिकों के दैनिक आवागमन का प्रमुख माध्यम रहा है। वर्षों से स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मांग थी कि इस ऐतिहासिक पुल को संरक्षित किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल के प्रयासों से रेलवे ने पुल की मरम्मत और सुंदरीकरण की अनुमति दी। इसके बाद पुल पर प्रकाश व्यवस्था भी की गई है, जिससे रात के समय में भी लोग सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस पुल के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि इस पुल के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने नगर पंचायत के इस प्रयास की सराहना की।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू जायसवाल ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसीलिए उन्होंने इस पुल के पुनर्निर्माण का काम करवाया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.