महराजगंज:थैलेसीमिया रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर, जल्द मिलेगी जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा

महराजगंज

महराजगंज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द थैलेसीमिया की जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर ये बड़ा कदम है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द थैलेसीमिया की जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर ये बड़ा कदम है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। बहुत ही जल्द अब मरीजों को महंगी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्राइवेट लैब में जहां इस बीमारी की जांच के लिए 1200 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, बताते चले वहीं सीएचसी में यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी। जिले में केवल जिला अस्पताल में थैलेसीमिया जांच की सुविधा उपलब्ध है।

 

जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जहां प्रतिमाह तीन से चार मरीज थैलेसीमिया की जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि अभी तक इन केंद्रों पर थैलेसीमिया बीमारी की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को दूसरे शहरों का रूख करना पड़ता है। लंबे इंतजार के बाद अब इन मरीजों के लिए राहत की खबर है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]