Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 13 फरवरी का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 13 फरवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

राष्ट्रीय महिला दिवस

13 फ़रवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन को भारत की प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और कवियित्री सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. उनका जन्म 13 फ़रवरी, 1879 को हुआ था. सरोजिनी नायडू को ‘भारत की कोकिला’ भी कहा जाता है।

 

विश्व रेडियो दिवस

13 फ़रवरी को विश्व रेडियो दिवस भी मनाया जाता है. इस दिन को रेडियो को दुनिया के सबसे बड़े दर्शकों तक पहुंचने वाले जनसंचार माध्यम के रूप में मनाया जाता है।

 

13 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1856 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।

 

  • 1931 – नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।

 

  • 2001 – अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतरा।

 

  • 2003 – यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।

 

13 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1879 – सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) – स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)

 

  • 1915 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।

 

  • 1958 – रश्मि प्रभा – समकालीन कवयित्री ।

 

  • 1959 – कमलेश भट्ट कमल – समकालीन कवि ।

 

  • 1945 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

 

13 फरवरी को हुए निधन

 

  • 2020 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद थे।

 

  • 2015 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।

 

  • 2008 – राजेंद्र नाथ – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।

 

  • 1918 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

 

  • 1832 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.