महराजगंज : आज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति घायल

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क दुघर्टना, व्यक्ति की हालत गंभीर, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल से चिउटहा मार्ग स्थित ग्राम सभा खोन्हौली में शनिवार की शाम एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति का नाम मुकेश कुमार गुप्ता (34) पुत्र नंदकिशोर गुप्ता बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]