बलरामपुर : किचन में फटा सिलेंडर, पूरा घर जमींदोज, उजड़ गया आसियाना, धमाका सुन दूर-दूर के लोग भी सहमें, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जिले में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया , जिससे पूरा घर ही जमींदोज हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के भरिया गांव में आज शनिवार की करीब दोपहर में खाना बनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे लोग देख और सुनकर सन्न रह गए।
हृदय को झकझोर देने वाला यह घटनाक्रम आर्थिक रूप से कमजोर एक नरेंद्र नाम के किसान के घर घटित हुई।
परिजनों ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हुआ। किचन में रखे दूसरे सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे आग लग गई और सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर इतना तेज धमाका के साथ फटा कि दूर-दूर से लोग घटनास्थल पर आ पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ परिवार के कुल करीब 9 लोग चपेट में आ गए, जिसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस धमाके में नरेंद्र की पत्नी तारा देवी, बेटी रुचि, बेटा शशि, आशीष, रिश्तेदार कमलेश और उसकी तीन बेटियां पिंकी, मानसी और संध्या घायल हो गईं। मामूली चोटें आस-पास पड़ोस के लोगों को भी आई हैं।

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि विस्फोट की वजह की जांच की जा रही है। घायलों को मदद के तौर पर राशन का सामान दिया गया है। आगे और भी मदद की जाएगी तथा उक्त मामले में आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही भी की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.