सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है।फरी तफरी का माहोल तब हो गया जब एक व्यक्ति द्वारा PWD कार्यालय मे जाकर अपने को पेट्रोल सें भरी बोतल से आत्मदाह करने का प्रयास किया गया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। इटवा कस्बे के शिवनगर मोहल्ले के निवासी नंदलाल सोनी ने जमीनी विवाद को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
बताते चले अफरी तफरी का माहोल तब हो गया जब एक व्यक्ति द्वारा PWD कार्यालय मे जाकर अपने को पेट्रोल सें भरी बोतल से आत्मदाह करने का प्रयास किया गया लेकिन वहां मौजुद लोगों ने व्यक्ति को आत्मदाह करने से बचा लिया.
क्या है मामला?
नंदलाल सोनी कमदालाल पुर में भवन निर्माण करा रहे थे। दो साल पहले एक भूमाफिया के दबाव में PWD ने उन्हें नोटिस जारी किया कि सड़क से 60 फुट की दूरी छोड़कर निर्माण करें। नंदलाल ने बताया कि वह 56 फुट पर निर्माण कर रहे थे और नोटिस के बाद चार फुट और पीछे हट गए। इसके बावजूद विभाग ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया। पिछले दो वर्षों से वह कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। एक्सईएन से कभी मुलाकात नहीं हुई और सहायक अभियंता सिर्फ आश्वासन देकर टालते रहे। परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
प्रशासन का एक्शन
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह मौके पर पहुंचे और एक्सईएन को तत्काल अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए। PWD के एक्सईएन आशीष भारद्वाज ने रिपोर्ट लगाने का आश्वासन दिया है।
बात यह नहीं की व्यक्ति का काम हो गया लेकिन प्रश्न यह उठता है की व्यक्ति द्वारा जो कदम उठाया जा रहा था इसका जिम्मेदार कौन है। इसके पहले क्यों नहीं हुआ काम व्यक्ति को इतना मजबुर होना पड़ा की अपने काम को कराने के लिए यह कदम उठाना पड़ा कौन है जिम्मेदार ?
सिद्धार्थनगर : पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का युवक ने किया प्रयास, विडीयो हुआ वायरल, सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाकर दी नई जिंदगी जीने का मौका, इटवा नगर पंचायत में युवक का ज़मीनी विवाद का बताया जा रहा कारण@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/10NOJ1uZSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2025


















