बलरामपुर
बलरामपुर जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र इमिलिया कोडर में आज एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र इमिलिया कोडर में आज एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की गई। राज्य के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के 5वें संस्करण के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ थारू जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य मेला न केवल मरीजों के इलाज के लिए है, बल्कि जनजातीय समाज को स्वस्थ जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।
इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों को निःशुल्क दवाएं, जांच और परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।मंत्री असीम अरुण ने शिविर के दौरान थारू जनजाति संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और संग्रहालय को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बलरामपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तारhttps://t.co/VriB8V2xv6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2025


















