बलरामपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत सादुल्लानगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 फरवरी को यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार पुत्र राकेश और सुनील कुमार पुत्र जुगुल किशोर के रूप में हुई है। दोनों सलेमपुर पट्टी, थाना सादुल्लानगर, बलरामपुर के रहने वाले हैं।आरोपियों के कब्जे से दो हीरो स्प्लेंडर (UP51BD-3484 और UP51BF-5425), एक अन्य स्प्लेंडर और एक हीरो एचएफ डीलक्स (UP55C-8097) मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गिरोह का और कौन-कौन सदस्य है और उन्होंने कितनी चोरियां की हैं।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

 

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.