महराजगंज:रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश सिंह की हार्ट अटैक से मौत

महराजगंज

महराजगंज जिले नौकरी की तलाश में दुबई गए के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजूडेहरा के निवासी 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश सिंह की दुबई में अचानक हार्ट अटैक से मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी चंद्र प्रकाश, जो स्व. रमेश सिंह के पुत्र थे, 21 दिसंबर को दुबई गए थे।चंद्र प्रकाश 21 दिसंबर को रोजगार की तलाश में दुबई गए थे और वहां उनके ससुर पहले से ही रह रहे थे।

शनिवार की शाम उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चंद्र प्रकाश के दो छोटे बच्चे, 8 वर्षीय शिवम और 5 वर्षीय आर्यन, इस अपार दुख के साथ जी रहे हैं। उनके परिवार में उनकी मां और पत्नी वंदना सहित अन्य सदस्य गहरे शोक में डूबे।परिजन अब शव को दुबई से भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि वे अपने प्रियजन को अंतिम विदाई दे सकें।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.