शुभमन गिल की पारी की बदौलत भारत ने पहले वनडे में इंग्‍लैंड को 4 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड को अच्‍छी शुरुआत मिली। बेन डकेट और फिलिप साल्ट ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 9वें ओवर में साल्‍ट रन आउट हुए। उन्‍होंने 26 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने डकेट को अपना शिकार बनाया। उन्‍होंने 29 गेंदों का सामना किया और 32 रन बनाए। इसी ओवर में राणा ने हैरी ब्रूक को डक पर पवेलियन भेजा।

249 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 19 के स्‍कोर पर भारत को 2 झटके लगे। डेब्‍यू वनडे खेल रहे यशस्‍वी जायसवाल ने 15 और कप्‍तान रोहित शर्मा ने 2 रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। 16वें ओवर में अय्यर LBW आउट हुए। उन्‍होंने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए।

इसके बाद गिल और अक्षर पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों के साझेदारी हुई। 34वें ओवर में आदिल राशिद ने अक्षर को LBW आउट किया। अक्षर ने 47 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए और उन्‍होंने 2 रन बनाए।शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल 87 के स्‍कोर पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 14 चौके भी लगाए। हार्दिक पांड्या 9 और रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.