महराजगंज : धानी क्षेत्र में जिम्मेदारो के लीपापोती का अजग-गजब खेल, नाली निर्माण में ग्रामीणों ने खोल दिया भ्रष्टाचारी का पोल, अधिकारियों की कार्रवाई दांव पर

धानी

जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक क्षेत्र में नाली निर्माण के दौरान जिम्मेदारों द्वारा अनियमितता बरतने से त्रस्त ग्रामीणों ने किया विरोध, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दफ्तर के आंतरिक विकास कार्यों से ही जमीनी विकास कार्यों की गुणवत्ता भांपने वाले संबंधित अधिकारियों को आज धानी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा नगवा के ग्रामीणों ने उनके ही शाखा के सदस्यों द्वारा किए जा रहे भ्रष्ट कारनामे का आईना दिखा दिया है।
महराजगंज जिले के धानी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नगवा में नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है , फिर भी ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया है। यह विरोध ग्रामीणों ने तब किया जब उन्हें पता चला कि इस निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है।

ग्रामीणों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि मिट्टी के अंदर नाली में कुछ समय पहले जल निकासी के लिए सीमेंट का पाइप लगाया गया था,जो क्षतिग्रस्त हो गया और गंदा पानी लोगों के घरों में जाने लगा।
इसके निर्माण के लिए क़दम तो उठाया गया, लेकिन कहानी फिर वहीं ले जाने की दृष्टि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों द्वारा गुणवत्ताहीन सामाग्रियों का प्रयोग कर अपने भ्रष्टाचारी का छाप मिट्टी में दबा दिया जा रहा है। लोगों ने गांव के जिम्मेदारो का दरवाजा खटखटाया लेकिन जिम्मेदार उनकी इस समस्या को अनदेखी कर दिये।
लोगों का कहना है कि दफ्तर में बैठे अधिकारियों को इन जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की भनक कैसे लगेगी,जब दफ्तर में बैठकर कुर्सियां ही तोड़ते रहेंगे।
कभी राजशाही गद्दी से उठकर क्षेत्र में जमीनी हकीकत का आकलन करे तब तो पता चलेगा कि दफ्तर के आंतरिक विकास कार्यों से जमीनी विकास कार्यों को भांपना भ्रष्टाचारियों के लिए भ्रष्टाचार का रास्ता साफ हो जाता है।
फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ग्रामीणों के इस आवाज को बुलंद रखने के लिए संबंधित अधिकारी कोई ठोस कदम उठाएंगे या फिर आश्वसन की आंड़ में इन पीड़ितों का आवाज़ क्षतिग्रस्त सीमेंट की पाइप की तरह मिट्टी में दबा दिया जायेगा?

 

Voice Of News 24 

 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]