अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर के राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर राजेसुल्तानपुर में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर के राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर राजेसुल्तानपुर में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं जहां विदाई का दुखदाई पल सामने आता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और अपने कैरियर को सफल बनाने की दिशा में संघर्ष करें जिससे जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ समाजिक, नैतिकता संबधी ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए, ताकि सफल व्यक्ति के साथ साथ एक नेक इंसान भी बन सके।
विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड डॉ तारा वर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।विदाई समारोह में जूनियर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नम आंखों से सीनियर छात्र-छात्राओं को विदाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजबहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर सूरज पाठक, नगमा, सुमित्रा देवी, विद्यावती, प्रमिला वर्मा, इंद्रजीत, बलराम राजभर, अमित दुबे, विजय पटेल, सूर्यनाथ पांडेय, अंबिका यादव, राघवेंद्र, डिंपल यादव, पूनम मौर्या, कल्पना, पिंटू समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
#सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में स्थित एक रूई की दुकान में भीषण आग लग गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया, आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, देखिए वीडियो pic.twitter.com/1eIkfL0W4C
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2025


















