भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज,चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए अहम परीक्षा

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना शुरू करेगी। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए अहम परीक्षा होगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

भारतीय क्रिकेट टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना शुरू करेगी। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए अहम परीक्षा होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विरात कोहली की वापसी से टीम की मजबूती बढ़ी है। साथ ही, गौतम गंभीर के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होंगी।

रोहित-कोहली पर होंगी नजरें

इस सीरीज से भारतीय टीम प्रबंधन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सही संयोजन तलाशने की भी कोशिश करेगा। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी। यह दोनों स्टार खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे, लेकिन उसमें भी असफलता ही उनके हाथ लगी थी। अब वह उस प्रारूप में वापसी करेंगे जिसमें उन्होंने वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा था।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे – 06 फरवरी – नागपुर
दूसरा वनडे – 09 फरवरी – कटक
तीसरा वनडे – 12 फरवरी – अहमदाबाद

 

पहले वनडे मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें 

 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइड कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.