सिद्धार्थनगर : भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आगाज,7 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एक-दूसरे की संस्कृति का होगा आदान-प्रदान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की आगाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें पहले दिन के कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने की शिरकत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के भारत नेपाल के कपिलवस्तु सीमा पर स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ आज स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल ने किया।

इस अवसर पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति कविता शाह,नेपाल राष्ट्र के पूर्वी मंत्री ईश्वर दयाल मिस्र ,पूर्व राष्ट्रीय सभा सदस्य दृग नारायण पांडेय, विधायक एमाले विश्णु पंथी ,विधायक मधुसूदन शरण चौधरी,मेयर कमलेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

7 फरवरी तक चलने वाले इस भारत नेपाल मैत्रीय महोत्सव के पहले दिन पूर्व सांसद भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 5 फरवरी से 23 फरवरी तक नेपाल बॉर्डर से सटे आठ जिलों में विभन्न तिथियों में ये कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक भारत और नेपाल के बीच शुरू से ही मधुर संबंध रहे हैं दोनों देशों के बीच रोटी और बेटी का नाता रहा है। दोनों देशों की संस्कृति विरासत को और अधिक मजबूत करने के लिए भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर के बाद भारत नेपाल से सटे महारजगंज,कुशीनगर, बलरामपुर,बहराइच, श्रावस्ती, सहित 7 जिलों में 23 फरवरी तक यह आयोजन होना है। इस महोत्सव में दोनों देशों के कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिससे कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध हो । इस कार्यक्रम में यहां की संरक्षित धरोहर को भी बताया जाएगा ताकि दोनों देशों को युवा और विद्यार्थी अपने-अपने देश के संस्कृति के बारे में भी जान सकें।

 

Voice Of News 24 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.