महाराजगंज
महाराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना में एक दर्दनाक घटना घटी। मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मोल्हु पुत्र चुलाही की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना में एक दर्दनाक घटना घटी। मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मोल्हु पुत्र चुलाही की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोल्हु अपने घर के बाहर धूप में बैठे थे, तभी ऊपर से गुजर रही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के अचानक हमले से मोल्हु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद की और उन्हें निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। हालांकि, डॉक्टर ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोल्हु की अचानक मौत से उनके परिवार में हड़कंप मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
महराजगंज:तीन माह पहले कमाने गए युवक की दर्दनाक हादसे में मौत ,मुंबई से दिल्ली जाते वक्त रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शवhttps://t.co/nMe63Lbot3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2025


















