महराजगंज:तीन माह पहले कमाने गए युवक की दर्दनाक हादसे में मौत ,मुंबई से दिल्ली जाते वक्त रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

महराजगंज

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 35 वर्षीय अजय की लाश ललितपुर रेलवे ट्रैक पर पाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 35 वर्षीय अजय की लाश ललितपुर रेलवे ट्रैक पर पाई गई। अजय तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, जहां उन्हें पेंटिंग का काम मिला था। लेकिन काम में असफलता के कारण वह दिल्ली जा रहे थे, जहां उनकी जिंदगी का अंत रेलवे ट्रैक पर हो गया।

बताते चले की रेलवे पुलिस ने अजय के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन ट्रेस की और इसकी जानकारी सिंदुरिया थाना पुलिस को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से परिवार को खबर दी गई। दुखद समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय की पत्नी मीरा और उनकी मां रामकली का रो रो कर बुरा हाल है।

अजय के तीन छोटे बच्चे भी हैं – 7 वर्षीय देवांश, 5 वर्षीय दीप्ति और 3 वर्षीय सुधा। यह घटना और भी अधिक दुखद है क्योंकि अजय के पिता की भी इसी प्रकार की घटना में मौत हुई थी। वे हिमाचल प्रदेश में काम करने गए थे, जहां एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

अजय ने अपनी मृत्यु से पहले 30 जनवरी को अपनी चाची से आखिरी बार बात की थी और बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी थी। शव को लेने के लिए परिवार के सदस्य, जिसमें चाचा छोटेलाल, उमेश, पत्नी मीरा, माता रामकली और बेटा वेदांश ललितपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Voice Of News 24 

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष