कुशीनगर निवासियों का महराजगंज जनपद में हुआ दुर्घटना, हालत गंभीर

महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे मे दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे कुल तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शुक्रवार की देर शाम महराजगंज के नगर पालिका सिसवा कस्बा अंतर्गत वार्ड नम्बर 7 चौधरी चरण सिंह वार्ड में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार एक युवती सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहां निवासी संगम गौड़ अपनी बहन के साथ गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे सिसवा आ रहे थे। संगम अभी नगर पालिका क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह वार्ड के पास पहुंचे थे कि उसी समय वार्ड निवासी युवक शुभम अपनी बाइक से तेज रफ्तार सामने से ही जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थनीय लोगों की मदद से तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोठीभार प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल लोगों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.